PM Vishwakarma Yojana Pending Status: आपका फॉर्म भी ‘Gram Panchayat’ लेवल पर पेंडिंग है? जानें Approval का सही तरीका (100% Working)

क्या आपने भी पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana Pending) में 15,000 रुपये टूलकिट और लोन पाने के लिए आवेदन किया था? लेकिन, कई महीने बीत जाने के बाद भी स्टेटस चेक करने पर “Application Pending at Gram Panchayat Level” दिखा रहा है?

अगर हाँ, तो आप अकेले नहीं हैं। बिहार और यूपी के लाखों आवेदकों का फॉर्म मुखिया और पंचायत सेवक के लॉगिन में फंसा हुआ है। बड़ी बात यह है कि घर बैठे इंतज़ार करने से यह कभी पास नहीं होगा।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह “Pending” क्यों है और आप खुद मुखिया जी (Mukhiya/Pradhan) से मिलकर इसे 2 मिनट में कैसे अप्रूव करवा सकते हैं।

PM Vishwakarma Yojana Pending Status

PM Vishwakarma Yojana Pending – फॉर्म पेंडिंग क्यों है?

पीएम विश्वकर्मा योजना में Three-Level Verification होता है।

  • Level 1: ग्राम पंचायत (मुखिया/प्रधान) द्वारा सत्यापन।
  • Level 2: जिला स्तर (DM/DC) कमेटी द्वारा।
  • Level 3: राज्य/केंद्र स्तर द्वारा।

आपका फॉर्म Level 1 पर इसलिए रुका है क्योंकि आपके गाँव के मुखिया या प्रधान ने अभी तक अपने PM Vishwakarma Portal Login से आपके नाम पर “Click” करके वेरीफाई नहीं किया है। कई बार मुखिया को पता ही नहीं होता कि उनके लॉगिन में कितने फॉर्म आए हैं।

समाधान: इसे अप्रूव कैसे कराएं? (Step-by-Step Solution)

यह काम ऑनलाइन अपने आप नहीं होगा। आपको थोड़ी मेहनत (Physical Verification) करनी होगी।

Step 1: अपने पंचायत के मुखिया/प्रधान से मिलें

आपको अपने ग्राम प्रधान या मुखिया के पास जाना होगा। उन्हें बताएं कि आपने पीएम विश्वकर्मा योजना (सिलाई, बढ़ई, राजमिस्त्री आदि) के लिए आवेदन किया है।

Step 2: बायोमेट्रिक (Biometric) वेरिफिकेशन

नियम बदल गए हैं। अब मुखिया जी सिर्फ बटन दबाकर अप्रूव नहीं कर सकते।

  • मुखिया जी अपने मोबाइल/लैपटॉप पर पोर्टल खोलेंगे।
  • वहां पेंडिंग लिस्ट में आपका नाम दिखेगा।
  • वेरीफाई करने के लिए आवेदक (आपको) और मुखिया (Approver) दोनों को अपना अंगूठा (Biometric) लगाना पड़ सकता है या मुखिया जी अपने आधार OTP से वेरीफाई करेंगे।
  • जैसे ही वो “Recommend” करेंगे, आपका स्टेटस “Pending at District Level” हो जाएगा।

आवेदन पत्र (Application Letter)

अगर मुखिया जी कहें कि “हमें नहीं पता कैसे होता है” या “बाद में देखेंगे”, तो आप यह एप्लीकेशन लिखकर पंचायत सेवक (Panchayat Sewak) या मुखिया को दें। इससे उन पर दबाव बनेगा।

सेवा में, माननीय मुखिया जी / पंचायत सेवक महोदय, ग्राम पंचायत: [अपने पंचायत का नाम], जिला: [जिला का नाम]

विषय: पीएम विश्वकर्मा योजना आवेदन को ‘ग्राम पंचायत स्तर’ से अग्रसारित (Verify) करने हेतु।

महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं [अपना नाम], ग्राम [गाँव का नाम] का एक कारीगर (दर्जी/बढ़ई/लोहार) हूँ। मैंने पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन किया है जिसका Application No: [अपना नंबर लिखें] है।

मेरा आवेदन पिछले कई दिनों से आपके लॉगिन पोर्टल (Gram Panchayat Level) पर सत्यापन हेतु लंबित (Pending) है। इस कारण मुझे योजना का लाभ (टूलकिट/ट्रेनिंग) नहीं मिल पा रहा है।

अतः आपसे अनुरोध है कि मेरे दस्तावेजों की जाँच कर मेरे आवेदन को जिला स्तर के लिए फॉरवर्ड (Forward) करने की कृपा करें।

संलग्न:

  • आधार कार्ड
  • आवेदन की रसीद
  • बैंक पासबुक

आपका विश्वासी, नाम: [अपना नाम] मोबाइल: [अपना नंबर] ट्रेड: [आपका काम, जैसे- दर्जी]

जरुरी दस्तावेज साथ ले जाएं

जब आप सत्यापन कराने जाएं, तो ये कागज साथ रखें:

  • आधार कार्ड (Original)
  • राशन कार्ड (अगर है तो)
  • मोबाइल (OTP के लिए)
  • जाति प्रमाण पत्र (verification के लिए मांग सकते हैं)

निष्कर्ष

दोस्तों, PM Vishwakarma Yojana का पैसा और टूलकिट तभी मिलेगा जब पहली सीढ़ी (Gram Panchayat) पार होगी। इंतज़ार मत कीजिये, आज ही यह एप्लीकेशन लेकर अपने पंचायत भवन या मुखिया जी के घर जाइये।

Bihar Laghu Udyami Yojana List 2026

Leave a Comment