Ration Card eKYC Status Check 2026: घर बैठे जानें आपका KYC हुआ या नहीं? (वरना हमेशा के लिए राशन बंद!)

आपको भी राशन डीलर ने डराया है कि “जल्दी e-KYC करा लो वरना अगले महीने से राशन नहीं मिलेगा”? और अब आप कन्फ्यूज हैं कि आपका या आपके परिवार के सदस्यों का KYC पहले से हो चुका है या अभी बाकी है?

आपको बार-बार राशन की दुकान पर जाकर मशीन में अंगूठा लगाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल से सिर्फ 2 मिनट में चेक कर सकते हैं कि सरकार के रिकॉर्ड में आपका e-KYC Complete है या Pending।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको Ration Card e-KYC Status चेक करने का सबसे आसान तरीका बताएंगे।

e-KYC क्यों जरुरी है? (Why Important)

खाद्य सुरक्षा विभाग (NFSA) ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन राशन कार्ड धारकों का आधार कार्ड उनके राशन कार्ड से लिंक (Seed) नहीं होगा, उनके नाम राशन कार्ड से काट दिए जाएंगे (Delete)। सरकार फर्जी लाभार्थियों को हटाना चाहती है। इसलिए, 2026 में फ्री राशन लेते रहने के लिए Aadhar Seeding (e-KYC) अनिवार्य है।

Method 1: ‘Mera Ration’ ऐप से चेक करें (सबसे आसान तरीका)

भारत सरकार ने “Mera Ration” नाम का एक ऐप लॉन्च किया है जो पूरे भारत (All India) में काम करता है। इससे स्टेटस चेक करने के लिए आपको किसी OTP की भी जरूरत नहीं है।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:

  • ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले Google Play Store पर जाएं और “Mera Ration” ऐप इनस्टॉल करें।
  • Aadhar Seeding चुनें: ऐप खोलें (हिंदी या इंग्लिश भाषा चुनें)। होमपेज पर आपको बहुत सारे विकल्प दिखेंगे, वहां “Aadhar Seeding” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • आधार नंबर डालें: अब ‘Ration Card No’ या ‘Aadhar No’ का विकल्प आएगा। अपना आधार नंबर डालें और Submit करें।
  • स्टेटस देखें: अब आपके पूरे परिवार की लिस्ट खुल जाएगी।
    • वहां आखिरी कॉलम में देखें “Aadhar Seeding”।
    • अगर नाम के आगे Yes लिखा है → मतलब आपका KYC हो चुका है (आप सुरक्षित हैं)। ✅
    • अगर नाम के आगे No लिखा है → मतलब आपका KYC नहीं हुआ है (आपको तुरंत डीलर के पास जाना होगा)। ❌

Method 2: बिहार ई-पीडीएस पोर्टल से (For Bihar Users)

अगर आप बिहार के निवासी हैं, तो आप सीधे वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं:

  • वेबसाइट epds.bihar.gov.in पर जाएं।
  • “RC Details” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना जिला और राशन कार्ड नंबर डालें।
  • लिस्ट में देखें—अगर किसी सदस्य के नाम के आगे “UID Status: Seeded” लिखा है, तो काम पूरा है। अगर “Not Seeded” है, तो खतरा है।

e-KYC ‘No’ या ‘Pending’ है तो क्या करें?

अगर ऐप में स्टेटस ‘No’ दिखा रहा है, तो इसे ऑनलाइन ठीक नहीं किया जा सकता। इसके लिए आपको ऑफलाइन ही जाना होगा:

  • राशन दुकान (Dealer) पर जाएं: अपने साथ अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर जाएं।
  • PoS मशीन: डीलर की PoS मशीन में ‘e-KYC’ का ऑप्शन होता है।
  • फिंगरप्रिंट: वहां मशीन पर अपना अंगूठा लगाएं।
  • जैसे ही मशीन “Authenticated” बोलेगी, आपका KYC अपडेट हो जाएगा। यह सेवा बिल्कुल मुफ्त (Free) है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: राशन कार्ड e-KYC की लास्ट डेट क्या है?

Ans: सरकार समय-समय पर तारीख बढ़ाती रहती है, लेकिन बिना रिस्क लिए आपको जल्द से जल्द (इस महीने की 30 तारीख तक) इसे पूरा कर लेना चाहिए।

Q2: क्या e-KYC के लिए पूरा परिवार एक साथ जाना जरुरी है?

Ans: नहीं। परिवार का जो सदस्य उपलब्ध हो, वह जाकर अपना करा ले। जो बाहर (परदेस) रहता है, वह “Mera Ration” ऐप के जरिए देश में किसी भी राशन दुकान पर जाकर अपना आधार लिंक करा सकता है।

Q3: स्टेटस ‘Yes’ है फिर भी डीलर अंगूठा लगाने बोल रहा है?

Ans: अगर स्टेटस ‘Yes’ है, तो आपको दोबारा KYC कराने की जरूरत नहीं है। आप डीलर को ऐप का स्क्रीनशॉट दिखा सकते हैं।

लेखक की राय (Conclusion)


दोस्तों, राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। छोटी सी लापरवाही से आपका नाम कट सकता है। अभी अपना मोबाइल उठायें, Mera Ration ऐप डाउनलोड करें और अपना और अपने परिवार का स्टेटस चेक करें। अगर ‘No’ है, तो कल ही डीलर के पास जाएं।

1 thought on “Ration Card eKYC Status Check 2026: घर बैठे जानें आपका KYC हुआ या नहीं? (वरना हमेशा के लिए राशन बंद!)”

Leave a Comment